Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो सूफी अपार्टमेंट के पार्किंग में खड़ी बाइकों में लगी आग, चार बाइक जलकर खाक

जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर छह स्थित सूफी अपार्टमेंट के पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई. आग की लपटों से उठता धुआं देख फ्लैट के लोग आग बुझाने नीचे उतरे पर सीढ़ियों पर धुआं होने की वजह से लोग पार्किंग में नहीं पहुंच सके. फ्लैट के लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. जब तक दमकल मौके पर पहुंचती तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. इस घटना में कुल चार बाइक जलकर खाक हो गई. फ्लैट निवासी आसिफ ने बताया कि उसकी भी वाहन आग में जलकर खाक हो गए. सीढ़ियों पर धुआं होने की वजह से वह अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर पार्किंग में पहुंचा पर तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rg-dhatkidih-became-the-winner-of-under-age-football-competition/">जमशेदपुर

: अंडर एज फुटबॉल प्रतियोगिता का आरजी धतकीडीह बना विजेता

नक्शा विचलन कर बनाया गया है फ्लैट, नहीं है फायर सेफ्टी की सुविधा

उक्त फ्लैट को नक्शा विचलन कर बनाया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त फ्लैट का नक्शा जी प्लस 4 का पास किया गया है जबकि फ्लैट को जी प्लस 7 तक बना दिया गया है. पूर्व में मानगो नगर निगम द्वारा फ्लैट को सील भी किया गया था पर फिर से इसका निर्माण किया गया. इसके अलावा फ्लैट में फायर सेफ्टी की सुविधा उपलब्ध नहीं है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही