Search

जमशेदपुर : उलीडीह में खड़े मालवाहक ऑटो में लगी आग, धूं-धूं कर जला

Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह थाना अंतर्गत टैंक रोड में बिजली के ट्रांसफर्मर के पास खड़ी एक मालवाहक ऑटो में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई. आग ने धीरे-धीरे पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, देखते ही देखते ऑटो एक आग के गुब्बार में तब्दील हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का भी प्रयास किया. ऑटो के पास ही एक कार भी खड़ी थी, गनीमत रही की कार को आग ने अपनी चपेट में नहीं लिया पर आग की लपटों से कार को भी नुकसान पहुंचा है. मिली जानकारी के अनुसार शाम 4.30 बजे बिजली ट्रांसफार्मर से एक चिंगारी निकली जो सीधे ऑटो पर जा गिरी. चिंगारी से ऑटो में आग लग गई और ऑटो धूं-धूं कर जल उठा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-female-attendant-molested-in-mgm-accused-thrashed/">जमशेदपुर

: एमजीएम में महिला अटेंडर से छेड़खानी, आरोपी की जमकर हुई पिटाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp