Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुदड़ी बाजार के पास झोपड़ी में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से बड़ी घटना टली

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बागबेड़ा थाना अंतर्गत गुदड़ी बाजार रेलवे कॉलोनी के पीछे बस्ती में रविवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई. जिस झोपड़ी में आग लगी उसमें पुआल रखा हुआ था. इस कारण देखते ही देखते आग फैल गई और झोपड़ी जलकर पूरी तरह राख हो गई. लोग जबतक कुछ समझा पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी. गनीमत रही कि इस झोपड़ी में कोई नहीं रहता था जिस कारण जानमाल की क्षति नहीं हुई. गाढ़ाबासा निवासी रतन बर्मन ने बताया कि वे रात में अपने घर जा रहे थे तभी झोपड़ी से आग निकलता देखा और आस पास के लोगों को इसकी सूचना दी. इसके बाद लोग भागते हुए वहां पहुंचे और खुद ही आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह पानी डाल कर आग बुझाया गया. कहा जाए तो स्थानीय लोगों की सूझबूझ के कारण एक बड़ी घटना टल गई. बताया जाता है कि सही समय में अगर लोगों की नजर नहीं पड़ती तो झोपड़ी से सटे आसपास के घरों में भी आग पहुंच सकती थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criminals-opened-fire-in-jugsalai-two-injured-treated-in-tmh/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में अपराधियों ने चलाई गोली, दो घायल, टीएमएच में इलाजरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही