Search

 
 
 

जमशेदपुर : डिमना रोड में पुआल लदे मिनी ट्रक में लगी आग

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड राजीव पथ के पास रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक मिनी ट्रक पर अचानक आग लग गई. आग मिनी ट्रक पर लदे पुआल में लगी और धीरे–धीरे पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. इधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. पास ही मौजूद वाशिंग सेंटर से पानी का पाइप लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/jharkhand-jails-in-charge-of-cid-ig-sudarshan-mandal/">एक

IAS का तबादला, तीन को अतिरिक्त प्रभार, CID IG सुदर्शन मंडल के जिम्मे झारखंड के जेल
लोगों ने वाहन में लदे पुआल को भी गिराना शुरू कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार वाहन सड़क किनारे एक कचड़े के डब्बे के पास खड़ा था. उक्त कचड़े के डिब्बे में किसी ने आग लगा दी थी. पुआल की गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई. हालांकि, खबर लिखे जाने तक न तो पुलिस पहुंची और ना ही अग्निशमन विभाग की दमकल. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही