Search

 
 
 

जमशेदपुर : चलती बाइक में लगी आग, जान बचाकर भागा बाइक सवार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची स्थित हाथी घोड़ा मंदिर के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई. इस घटना में बाइक चालक मो मकसूद ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. जब तक लोग कुछ कर पाते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हालांकि इस घटना में बाइक चालक मो मकसूद बाल-बाल बच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना के बारे में जानकारी देते हुए मो मकसूद ने बताया कि वह बाइक से आदित्यपुर की ओर जा रहा था. तभी हाथी-घोड़ा मंदिर के पास उसकी बाइक के इंजन के पास से अचानक चिंगारी निकली और धुंआ निकलने लगा. उसने देखा की बाइक में आग लग गई है. वह बाइक को सड़क किनारे छोड़कर अपनी जान बचाते हुए भागा. जब तक वह कुछ कर पाता तब तक उसकी बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई थी. मकसूद आग लगने का कारण नहीं बता पा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hearing-on-bail-plea-of-15-accused-including-bjp-leader-abhay-singh/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता अभय सिंह समेत 15 आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही