Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची में बिजली के खंभे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मिल्खीराम मार्केट के पास मंगलवार सुबह एक बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई. आग लगने से हड़कंप मच गया. इधर सूचना पाकर टाटा स्टील की दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे अचानक से बिजली के खंभे पर अचानक स्पार्किंग होने लगी और कुछ ही मिनटों के बाद खंभे में आग लग गई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-martyrs-day-distribution-of-sherbet-was-done-by-applying-chabeel/">किरीबुरू

: शहीदी दिवस पर छबील लगाकर शरबत का किया गया वितरण

एक बड़ा हादसा टला 

आस–पास के लोगों ने जब बिजली के खंभे में आग लगी देखी तो तुरंत इसके बारे में बिजली विभाग को सूचित किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग ने सबसे पहले बिजली कनेक्शन काट दिया. आग लगने से बहुत ज्यादा धुआं उठ रहा था और लपटें भी बहुत ज्यादा थी. दमकल विभाग के कुछ ही मिनटों में आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना कि जब आग भड़की तो उस समय लग रहा था कि आग दूसरे दूकानों को भी अपनी चपेट में ले लेगी. मगर समय रहते ही इस आग पर काबू कर लिया गया इससे एक बड़ा हादसा टल गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-raiding-team-seized-five-motor-pumps-installed-illegally-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में धावा दल ने छापेमारी पर अवैध रुप से लगाए गए पांच मोटर पंप सीज किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही