Search

जमशेदपुर : करनडीह बिजली विभाग परिसर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह के करनडीह स्थित बिजली विभाग कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विधुत विभाग कार्यालय अभियंता कार्यालय के समीप अचानक आग लग गयी. आग की लपेटें इतनी तेज थी उससे निकलने वाले धुंआ को काफी दूर से देखा जा सकता था. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. हालांकि थोड़ी देर में ही एक दमकल मौके पर पहुंची और आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया. बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर रिपेयर सेंटर का कचरा तेल कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समीप गड्ढे में जमा होकर तालाब बन गया था. तालाब के ऊपर से ही बिजली का तार पार गुजरा है. इस तार में शॉर्टसर्किट हुआ जिससे निकली चिंगारी तेल में जा गिरी, इसकी वजह से तेल में अचानक आग लग गई. जो कुछ ही देर में धूं-धूंकर जल उठा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-construction-work-of-underpass-is-going-on-fast-at-loco-gate/">जमशेदपुर

: लोको फाटक में तेजी से चल रहा है अंडरपास का निर्माण कार्य

तेल के गड्ढे में गिरकर कई पशुओं की हो चुकी है मौत

बता दें कि इसके पूर्व भी तेल के गड्ढे में गिरकर कई मवेशियों की मौत भी हो चुकी है, बावजूद इसके विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जाता. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी होगी. आग लगने के बाद ही उसपर काबू पा लिया गया था. आग से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp