Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग कचरे के भंडार में लगी और धीरे-धीरे फैलने लगी. आग से निकलने वाले जहरीले धुएं से आस-पास के लोगों को भी सांस लेने में तकलीफ होने लगी. इधर, सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग से तीन दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में लग गई. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-violence-leaders-of-10-opposition-parties-including-congress-seek-appointment-with-pm-modi/">मणिपुर
हिंसा: कांग्रेस समेत 10 विपक्षी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा यह पहली बार नहीं है जब कचरे के ढेर में इस तरह आग लगी है. इसके पूर्व भी कचरे के ढेर में आग लग चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर का कचरा यहां डंप किया जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब कचरे में आग लगने से सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है. फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : सिदगोड़ा कचरा डंपिंग यार्ड में लगी आग, दमकल पहुंचा
Leave a Comment