Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मानगो पुल से गुजरे केबल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के मानगो पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक पुल से होकर गुजरे तारों पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. हालंकि मौके पर मौजूद दो सिपाहियों के तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. इधर, घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग का दमकल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया. इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर जमा होने लगी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-icc-company-contract-workers-protested/">घाटशिला

: आईसीसी कंपनी के ठेका मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार बिजली और फाइबर तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई यह देख समीप ही मौजूद ट्रैफिक पुलिस के दो जवान सुरेश चंद्र और सुशांत गोराई ने सूझ बूझ दिखाते हुए अथक प्रयास से बालू और पानी डालकर आग फैलने से रोक दिया. इसके बाद दमकल को सूचना दी जो कुछ देर बाद घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर पूरी तरह काबू पाया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-construction-of-onyx-mall-of-city-residency-which-is-being-built-by-filling-the-pond-will-be-investigated/">आदित्यपुर

: तालाब भरकर बनाए जा रहे सिटी रेसिडेंसी के ओनिक्स मॉल निर्माण की होगी जांच

मानसून पूर्व टाटा स्टील यूआईएसएल नालों की करा रहा सफाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/UISL-NALA-SAFAI-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में मानसून के पूर्व टाटा स्टील यूआईएसएल ने नालों की सफाई शुरु कर दी है. बरसात के मौसम के दौरान सुचारू और कुशल जल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए शहर के जल निकासी नेटवर्क की सफाई प्रक्रिया चल रही है. इसे एक अभियान के तहत किया जा रहा है. नालों के रास्ते या आस-पास ऐसा निर्माण जिससे जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इससे निपटने के लिए तैयारी की जा रही है. अब तक कई स्थानों पर नालों से गाद और मलबा साफ कर दिया गया है और यह अभियान निरंतर जारी है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-polling-personnel-from-65-polling-stations-sent-by-helicopter/">लातेहार

: हेलिकॉप्टर से भेजे गये 65 मतदान केंद्रों के मतदान कर्मी
वहीं टाटा स्टील यूआईएसएल ने शहर में स्वत्छता बनाए रखने के लिए सहयोग का आग्रह किया है. प्रबंधन ने लोगों से कहा है कि लोग नालों और नालियों में कूड़ा-कचरा डालने से बचें वहीं प्रबंधन द्वारा आयोजित किए जा रहे सामुदायिक सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लें. सभी एक साथ काम करे ताकि जल निकासी नेटवर्क मानसून के मौसम के दौरान भारी बारिश से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार रहे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-complete-the-target-of-recovery-of-outstanding-electricity-bills-by-31st-se/">साहिबगंज

: बकाया बिजली बिल वसूली का लक्ष्य 31 तक पूरा करें- एसई

टाटा स्टील के आधे मजदूर 10% इन्क्रीमेंट वृद्धि के बाद काम पर लौटे

Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटा स्टील की विजय-टू लौह अयस्क खदान में कार्यरत ठेका कंपनी मेमको के मजदूरों का हड़ताल लगभग त्रिपक्षीय वार्ता के बाद खत्म हुआ. आंदोलन में शामिल आधा मजदूर काम पर लौट गये जबकि आधा मजदूर और 50 रूपये की बढो़तरी की मांग कर रहे हैं. संभावना है कि वह सभी मजदूर भी सोमवार से काम कर लौट सकते हैं. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील की उक्त खदान में कार्यरत मेमको कंपनी के लगभग 50-60 मजदूरों ने 15 फीसदी इन्क्रिमेंट बढा़ने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से उत्पादन को ठप रखा था. कंपनी प्रबंधन व मजदूरों के बीच अनेक दौर की वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला. अंततः बड़ाजामदा ओपी प्रभारी विकास कुमार की अध्यक्षता में आंदोलनकारी मजदूर प्रतिनिधि मुंडा मनचुडि़या सिद्धू व मेम्को के एचआर कार्यपालक रिषी सिंह की मौजूदगी में समझौता वार्ता हुआ. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-polling-personnel-from-65-polling-stations-sent-by-helicopter/">लातेहार

: हेलिकॉप्टर से भेजे गये 65 मतदान केंद्रों के मतदान कर्मी
इस वार्ता में कंपनी ने मजदूरों को 10 फीसदी इन्क्रिमेंट अर्थात हाई स्कील्ड का 2300, सेमी स्कील्ड का 2100 एवं अन स्कील्ड का 1900 रूपये प्रतिमाह बढा़ने पर सहमत हुई. मजदूरों की मांग क्रमशः 3600, 3200 एवं 3000 रूपये बढा़ने की थी. कंपनी ने जो राशी देने पर सहमती हुई है उसमें कमसे कम और 50 रूपये अधिक वृद्धि कर देने की मांग मजदूरों ने किया है, जिसे कंपनी ने नाकार दिया. इसके बाद आंदोलन में शामिल आधा मजदूर काम पर लौट गये तथा बाकी आधा मजदूर अभी भी 50 रूपये बढ़ने की आस में हैं एवं काम पर नहीं लौटे हैं. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-complete-the-target-of-recovery-of-outstanding-electricity-bills-by-31st-se/">साहिबगंज

: बकाया बिजली बिल वसूली का लक्ष्य 31 तक पूरा करें- एसई
मनचुडि़या सिद्धू ने कहा कि समझौता के बाद आधा मजदूर काम पर लौट गये हैं लेकिन हमारी मांग है कि कंपनी प्रबंधन सभी श्रेणी के मजदूरों को और 50-50 रूपये बढा़ये. अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जबाब नहीं आया है. कंपनी कुछ भी और बढा़कर हमें जानकारी दे ताकि बाकी आधे श्रमिक भी सोमवार से ड्यूटी पर लौट सकें. इस वार्ता में दिनबंधू पात्रो, परमेश्वर बुरमा, मंगल माझी, दुलाल चाम्पिया, जगन्नाथ गुडि़या आदि मजदूर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-construction-of-onyx-mall-of-city-residency-which-is-being-built-by-filling-the-pond-will-be-investigated/">आदित्यपुर

: तालाब भरकर बनाए जा रहे सिटी रेसिडेंसी के ओनिक्स मॉल निर्माण की होगी जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही