Search

 
 
 

जमशेदपुर: बिरसानगर में डॉ. नंदू होनहागा के बंद घर में लगी आग

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर तीन में स्थित डॉ. नंदू होनहागा के बंद घर में बुधवार की दोपहर बाद अचानक से आग लग गयी. घटना की जानकारी पड़ोस के लोगों को तब मिली, तब उन्होंने घर के भीतर से धुंआ निकलते हुये देखा. इसके बाद इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गयी. सूचना पर टाटा मोटर्स का दमकल पहुंचा और आग पर काबू पा लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/338410-2jamshedpur-case-of-illegal-sand-transportation-and-storage-in-parsudih/">जमशेदपुर:

परसुडीह में अवैध बालू परिवहन व भंडारण करने का केस

जल गये हैं घर के भीतर के सभी सामान

घटना में डॉ. नंदू होनहागा के घर के सभी सामान जल गय हैं. उन्होंने करीब 2 लाख रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है. पड़ोसियों का कहना है कि आग पहले से ही सुलग रही थी, लेकिन उन्हें घटना की भनक बाद में मिली थी. इसके बाद वे सक्रिय हुये थे.

घर की देख-रेख करने वाले का पता नहीं

पड़ोस के लोगों का कहना है कि डॉ. नंदू होनहागा ने अपने मकान के देख-रेख का जिम्मा एक युवक को दे रखा था. घटना के समय युवक भी वहां पर नहीं था. डॉ. नंदू होनहागा की बात करें तो वे ग्रामीण क्षेत्र में क्लीनिक चलाने का काम करते हैं. घटना की जानकारी उन्हें बाद में मिली. घर में आगलगी की घटना से कितना नुकसान हुआ है. इसका खुलासा नहीं हो सका है. सूचना पाकर बिरसानगर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-breaks-out-at-mango-suman-hotel-chaos/">जमशेदपुर:

मानगो सुमन होटल में लगी आग, अफरा-तफरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही