Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

Jamshedpur (Rohit Kumar) : परसुडीह थाना अंतर्गत पश्चिमी हलुदबनी डूंगरी टोला में उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक घर में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. हालांकि स्थानीय लोगों की सूझ-बूझ से आग पर काबू पा लिया गया, परंतु इस आगजनी की घटना में घर का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. पश्चिमी हलुदबनी डूंगरी टोला निवासी महिंद्र टूडू के घर पर यह घटना घटी. जिस समय यह घटना घटी उस समय घर में मौजूद महिला पानी भर रही थी तभी अचानक उन्होंने घर से धुआं उठता देखा और घर के सदस्यों को मेन स्विच बंद करने को कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hiwa-collided-with-a-tree-in-rajnagar-driver-died/">जमशेदपुर

: राजनगर में पेड़ से टकराया हाइवा, चालक की मौत

फ्रिज में विस्फोट से लगी आग

जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे सारे सामान को अपनी चपेट में ले लिया. इधर, इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि अचानक घर में धुआ निकलता देखा और थोड़ी देर में पूरे घर में आग लग गई. उन्होंने बताया था कि आग फ्रिज में विस्फोट होने के बाद लगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही