Search

 
 
 

जमशेदपुर : भुइयांडीह में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग

 
  • आग से लगभग 60 हजार रुपए का नुकसान
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह छायानागर स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई. गोदाम से आग निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी टेंट हाउस के मालिक प्रभात कुमार को दी. सूचना पाकर प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे. इधर, सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग के दो दमकल भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. इसे भी पढ़ें : चंपई">https://lagatar.in/floor-test-of-champai-soren-government-today-bjp-mlas-started-reaching-assembly/">चंपई

सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, भाजपा विधायक पहुंचने लगे विधानसभा
आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. प्रभात कुमार ने बताया कि उक्त गोदाम में टेंट हाउस का सामान रखते हैं. सुबह लोगों ने आग लगने की सूचना दी. आग से 50 से 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही