Search

 
 
 

जमशेदपुर : डिमना चौक के पास आग से तीन दुकान जलकर खाक

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित आशियाना के पास गुरुवार देर रात आग लगने से तीन दुकानें जलकर खाक हो गई. घटना देर रात 12 बजे की बताई जा रही है. आग से आशियाना के पास बने तीन झोपड़ीनुमा दुकानें पूरी तरह से जल गई. इसमें दो फल की दुकान और एक सब्जी की दुकान है. दुकान से आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों ने एमजीएम पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-the-people-of-barajamda-are-upset-due-to-dust-blowing-on-the-road/">नोवामुंडी

: सड़क पर उड़ती धूल के गुबार से बड़ाजामदा के लोग परेशान

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

सूचना पाते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में लग गई. लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना से लगभग दो से तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे कई दुकानदार झोपड़ीनुमा दुकान लगाकर अपना जीवन यापन करते है. देर रात अचानक दुकान में आग लग गई. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-simultaneously-started-11-employment-oriented-certificate-courses/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी ने एकसाथ शुरू किये रोजगारपरक 11 सर्टिफिकेट कोर्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही