Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उलीडीह में खड़ी कार में लगी आग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : उलीडीह थाना क्षेत्र के गंगा नर्सिंग होम के पास लावारिस हालत में खड़ी एक कार में सोमवार को अचानक से आग लग गयी. आग लगने की जानकारी मिलते ही लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी. इसके बाद दमकल की ओर से आग पर काबू पाया गया. आगलगी की सूचना पर उलीडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि अभी तक कार की दावेदारी करने कोई नहीं आया है. पुलिस कार का नंबर के माध्यम से उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : …">https://lagatar.in/sir-nothing-has-worked/">…

सर कुछ हाथ नहीं लगा है

तीन-चार दिनों से खड़ी थी कार

कार के बारे में लोगों का कहना है कि 3-4 दिनों से उसे देखा जा रहा था. अचानक से कार में आग कैसे लग गयी, लोगों के समझ में नहीं आ रहा है. कार को लेकर आस-पास के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. उलीडीह पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-bike-rider-fell-into-the-pit-to-avoid-the-checking-operation/">जमशेदपुर

: चेकिंग अभियान से बचने के चक्कर में बाइक सवार गड्ढ़े में गिरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही