Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेके टायर गोदाम में लगी आग अब भी बुझा रहे हैं दमकलकर्मी

 
Jamshedpur : मानगो डिमना चौक के पास जेके टायर गोदाम में रविवार को दमकल कर्मियों ने लगभग आग बुझा दी थी, लेकिन शाम में आई मूसलाधार बारिश ने उसे पूरी तरह से बुझा दिया था. हालांकि रात में हवा चलने की वजह से आग फिर सुलगने लगी. सोमवार को भी दमकल कर्मी आग को बुझाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. आस-पास के लोगों के लिए राहत की बात है कि अब आग की ऊंची लपटें नहीं उठ रही हैं. अब भी टायर जल रहे हैं. अग्निशमन विभाग की दो दमकल टायर गोदाम में लगी आग को सुबह से ही बुझाने में लगे हुए हैं. [caption id="attachment_320899" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/MANGO-JK-TYRE-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> जेके टायर गोदाम में सुलगती आग.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-registered-in-mgm-police-station-in-connection-with-fire-in-jk-tire-godown/">जमशेदपुर

: जेके टायर गोदाम में आग लगने के मामले में एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज
दो दमकल के अलावा तीन टैंकर भी हैं. अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि काफी पानी डालने के बाद भी आग नहीं बुझ पाई है. अब टायर जल जाने के बाद ही आग बुझेगी. हालांकि अब आग फैलने का खतरा नहीं है. गोदाम के अंदर ही जो टायर बचे हैं, वही जल रहे हैं. क्षेत्र में धुआं उठ रहा है. फिर भी आसपास के लोग सतर्क हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही