Search

 
 
 

Jamshedpur : फायरिंग व रंगदारी मामले का खुलासा, विक्की गिल उर्फ कुंडी कोलकाता से गिरफ्तार

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में हुई फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी विक्की गिल उर्फ कुंडी को पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर ला रही है.
 

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में हुई फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी विक्की गिल उर्फ कुंडी को पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर ला रही है.

 

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद कुंडी अपने साथियों के साथ पश्चिम बंगाल के दीघा भाग गया था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही और उसके पीछे-पीछे दीघा पहुंची. हालांकि वहां से वह फरार होने में सफल रहा. इसके बाद पुलिस ने कोलकाता में उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखी और आखिरकार न्यू टाउन से उसे दबोच लिया.

 

इधर, मामले की जांच कर रही दूसरी पुलिस टीम ने अमन शेखर समेत अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है. पूछताछ के दौरान अमन शेखर की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल सभी आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है.

 

बताया जाता है कि 26 मई की रात गिरोह के सदस्य वीर सिंह ने नामदा बस्ती में अमन सिंह के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इसके कुछ देर बाद अपराधियों ने कारोबारी राजकुमार साहू के घर को भी निशाना बनाया और वहां भी गोलियां चलाई थीं. घटना के बाद विक्की गिल उर्फ कुंडी ने राजकुमार साहू को फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी.

 

पुलिस ने इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की तैयारी कर रही है. संभावना है कि पुलिस रविवार को प्रेस वार्ता कर मामले की विस्तृत जानकारी साझा करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही