Search

 
 
 

जमशेदपुर: बर्मामाइंस में फायरिंग, दहशत

 
Jamshedpur : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास गुरुवार की शाम बदमाशों ने फायरिंग की. हालाकि घटना में किसी को गोली नहीं लगी है. सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. बताया जा रहा है कि अमन नामक व्यक्ति को गोली मारी गयी थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-why-did-netaji-reach-the-police-station-on-the-second-day-a-case-of-theft-of-10-lakh-jewelry-from-the-parlor/">जमशेदपुर:

नेताजी दूसरे दिन थाने लेकर क्यों पहुंचे पार्लर से 10 लाख के जेवर चोरी का मामला

आरोपी की गिरफ्तार के लिये छापा

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने जांच में आरोपी का भी पता लगा लिया है. इसके बाद पुलिस टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी भी कर रही है. वहीं पुलिस अमन से भी पूछताछ कर घटना के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है.

घटनास्थल से खोखा बरामद

घटना के बाद मौके पर पहुंची बर्मामाइंस पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के बाद वहां के लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

इलाके में दहशत

फायरिंग की घटना के बाद बर्मामाइंस इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त है. चारो तरफ सिर्फ फायरिंग की ही बातें हो रही है. जिस इलाके में फायरिंग की घटना घटी है, उसके आस-पास स्लम बस्ती है. इसके पहले भी उस इलाके में फायरिंग और पथराव की कई बार घटनायें घट चुकी है. आये दिनों इलाके का माहौल बिगड़ता रहता है. हालाकि तीन साल के बाद इस इलाके में फायरिंग की बात सामने आ रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-station-in-charge-organized-a-sit-in-meeting-for-the-vagabonds/">आदित्यपुर

: थाना प्रभारी ने आवारागर्दी करने वालों को कराई उठक-बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही