Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुखियाडांगा में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा स्थित बिनोद सिंह के मुर्गाफार्म में फायरिंग करने का एक मामला सामने आया है. फायरिंग की सूचना पर थाना प्रभारी राजू दल-बल के साथ मौके पर जांच के लिये पहुंचे और आरोपी को हथियार के साथ दबोच लिया. आरोपी इसके पहले किसी आपराधिक मामले में जेल गया है या नहीं इसकी जांच पुलिस अभी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bolero-collides-with-chowka-overbridge-driver-dies/">जमशेदपुर

: चौका ओवरब्रिज से सूमो टकरायी, चालक की मौत

मुजफ्फरपुर का रहने वाला है आरोपी

2 सितंबर की रात के ढाई बजे पुलिस को डायल 100 नंबर सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिमन्यू कुमार सिंह को दबोच लिया. पुलिस को देख वह भागने का प्रयास कर रहा था. इसपर पुलिस को आशंका हुई और दबोचा गया. आरोपी मुखियाडांगा नारायण पब्लिक स्कूल के पास का रहने वाला है, लेकिन वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरमस्तपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 7.6 एमएम का एक देशी पिस्टल और तीन पीस जिंदा कारतूस बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : टाटानगर">https://lagatar.in/restriction-on-criminal-incidents-at-tatanagar-station/">टाटानगर

स्टेशन पर आपराधिक घटनाओं पर लगे लगाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही