Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युतनगर में बांगो सरदार पर उसी के साथियों ने गोली चला दी. शराब पीने के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद उसके साथियों ने उसपर पिस्टल से फायरिंग कर दी. बांगो ने बचाव का प्रयास किया तो गोली उसके दाहिने आंख में जा लगी. घटना के बाद उसके साथी मौके से फरार हो गए. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बांगो को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है. बांगो को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजने की तैयारी चल रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jee-main-session-1-bang-performance-of-narayana-students/">जमशेदपुर
: जेईई मेन सेशन-1 में नारायणा के छात्रों का धमाकेदार प्रदर्शन
: जेईई मेन सेशन-1 में नारायणा के छात्रों का धमाकेदार प्रदर्शन
Leave a Comment