Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. सड़क दुर्घटना में घायल को अगर सही समय पर इलाज नहीं मिले तो उसकी मौत हो जाती है. इसी को देखते हुए जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 125 पुलिस पदाधिकारियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से किया गया, जिसमें डॉ अनुज भटनागर और डॉ पुष्पा तिवारी ने अपने चिकित्सीय विचारों को रखा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-a-grand-procession-will-be-taken-out-on-march-21-on-the-occasion-of-hindu-new-year-decision-taken-in-the-meeting/">चक्रधरपुर

: 21 मार्च को हिन्दू नववर्ष पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, बैठक में लिया गया निर्णय
डीएसपी मुख्यालय 2 कमल किशोर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं और अन्य ऐसी आपात स्थिति जिसमें जख्मी की जान बचाई जा सकती है, वहां यह प्रशिक्षण काफी मददगार साबित होगा. कभी भी कोई दुर्घटना होती है तो वहां सबसे पहले स्थानीय लोग पहुंचते हैं. उसके बाद वहां पुलिस पहुंचती है. अगर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी को प्राथमिक उपचार की जानकारी हो तो वह घायल को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचा सकता है. इसी को देखते हुए आज इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही