Search

 
 
 

जमशेदपुर : धूमधाम से मनाया जाएगा गालूडीह के माता वैष्णो देवी धाम का प्रथम वार्षिकोत्सव

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : गालूडीह स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम में 15 से 21 अप्रैल तक प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी मंदिर से संस्थापक स्वामी हृदयनाथ गिरी ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान शिवपुराण कथा एवं शिव रूद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा.15 अप्रैल को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और 15 से 20 अप्रैल तक रोजाना शाम में शिवपुराण कथा का वाचन होगा और 21 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी. सुबह में यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान शिव के 25 अलग-अलग मुद्राओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी एवं 20 फीट का शिवलिंग श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उपलब्ध होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-demanded-to-build-a-guest-house-in-dimna-dam-in-the-house/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल ने सदन में डिमना डैम में गेस्ट हाउस बनाने की मांग की

20 अप्रैल को काशी के तर्ज पर होगी भव्य महाआरती

19 अप्रैल को शिव विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर शिव बारात निकाली जाएगी जो नगर भर्मण के पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी जहां शिव विवाह आयोजित होगा. स्वामी हृदयनाथ गिरी ने बताया कि शिव विवाह के दिन गरीब परिवार के कन्या का विवाह कराया जाएगा. 20 अप्रैल को गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान काशी के तर्ज में भव्य महाआरती होगी. आरती करने के लिए काशी से विद्वान पंडित आएंगे. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. मौके पर पुजारी राहुल,राजेश गुप्ता, राज किशार साहू, महेन्द्र प्रसाद, यादव, अजय दास, पीके बसु सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही