Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : प्रथम भूमिहार महिला समाज के द्वारा रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन (ओल्ड एज होम) में रहने वाले बुजुर्गों को दोपहर में भोजन कराया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ओल्ड एज होम की एक बुजुर्ग महिला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर और तरबूज काट कर की गई. इसके पश्चात प्रथम भूमिहार महिला समाज के सदस्यों द्वारा ओल्ड एज होम के लोगों को भोजन कराया गया. इस अवसर पर समाज की सदस्य सुधा कुमारी ने कहा कि प्रथम भूमिहार महिला समाज संस्था द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों को सहयोग करने के लिए कार्यक्रम किए जाते रहते है. इसी कड़ी में परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ओल्ड एज होम में रहने बुजुर्गों को भोजन कराया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में करुणा सिंह, सुधा कुमारी, सुरभी सिंह, वीणा सिंह, अर्चना सिंह, सीमा राय, राजकुमारी देवी, अर्चना सिंह, स्वर्णरेखा सिंह और नंदिता आदि लोगों का महत्पूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-chief-insisted-on-connecting-villagers-with-government-schemes/">डुमरिया
: मुखिया ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर दिया जोर [wpse_comments_template]
: मुखिया ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर दिया जोर [wpse_comments_template]
Leave a Comment