Search

 
 
 

जमशेदपुर : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ का प्रथम जिला सम्मेलन संपन्न

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ का प्रथम जिला सम्मेलन का रविवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर संघ के मुख्य संरक्षक सुशील कुमार पांडेय, महेश सोरेन, चंद्रगुप्त सिंह, सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी, संघ की प्रदेश अध्यक्ष माला देवी उपस्थित थी. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राखी देवी ने कहा कि जमशेदपुर में पहली बार प्रथम जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले की सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका शामिल हुई हैं. सम्मेलन में सेविका-सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई. समान काम के लिए समान वेतन, केंद्र के अंश को बढ़ाने, समय पर पोषाहार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ. मुख्य अतिथि सुशील कुमार पांडे ने कहा कि आप एकजुट रहे तभी सरकार हमारी मांगों पर विचार करेगी. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष माला देवी, जिला अध्यक्ष आरती देवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सीता तिग्गा,जिला महासचिव राखी देवी ने अपने विचार रखे. जिला सम्मेलन में काफी संख्या सेविका सहायिका उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-to-keep-tribal-and-regional-language-department-intact-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग को यथावत रखने की मांग
[wpse_comments_template]            
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही