Search

 
 
 

जमशेदपुर : पहले कार जलाई, अब दे रहे जान मारने की धमकी

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/CITY-SP-SHIKAYAT.jpg"

alt="" width="380" height="604" /> Jamshedpur ( Sunil Pandey) : कदमा शास्त्रीनगर (ब्लॉक नं 02, घर नं 83) निवासी आशिक अली ने सिटी एसपी को पत्र लिखकर उनकी कार जलाने के आरोपियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस संबंध में उन्होंने एसएसपी के शिकायत कोषांग में पत्र सौंपा है. उक्त पत्र में श्री अली ने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पूर्व शास्त्रीनगर के ही निवासी सद्दाम खान, आज़ाद खान और सज़्ज़ाद खान ने 50 हज़ार की रंगदारी मांगी थी, जिसे नही देने पर गत 18 जुलाई की रात को उनके घर के सामने रखी कार को सद्दाम खान ने जला दिया था. इसकी शिकायत पुलिस से करने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-distributed-assets-worth-rs-67-thousand-five-hundred-among-nine-beneficiaries/">चांडिल

: नौ लाभुकों के बीच 67 हजार 500 रुपये की परिसंपत्ति वितरित
उन्होंने कहा कि अब पुलिस की पकड़ से दूर आजाद खान और सज़्ज़ाद खान अपनी फेसबुक के माध्यम से अपने चचेरे साले रामगढ़ के कांग्रेसी नेता का नाम लेकर उसे और पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दे रहा है. कह रहा है कि मुकदमा दर्ज कराने का उन्हें बुरा अंजाम भुगतना होगा. बस्ती में वे इस बात को प्रचारित करवा रहे हैं कि उनका साला का राजनीति में काफी प्रभाव है, इसलिए न तो उनका कुछ हो सकता है, न पुलिस गिरफ्तार कर सकती है. इसके बाद से उनका पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है. इसलिए आशिक अली ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा देने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही