Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की प्रथम मेधा सूची जारी

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जिला प्रशासन द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की पहली मेधा सूची जारी कर दी गई है. मेधा सूची जिले के वेबसाइट jamshedpur.nic.in पर भी उपलब्ध है. सभी विद्यालयों को भी सूची उपलब्ध करा दी गई है. छात्र एवं उनके अभिभावक स्कूल में जाकर मेधा सूची में नाम देख सकते हैं. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को अपने स्तर से भी सभी संबंधित छात्र-छात्राओं को सूचित करने के लिए निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि पांच दिन के अंदर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी. उल्लेखनीय है कि 30 मई को जिले के तीनों स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस, बालिका प्लस टू जमशेदपुर और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जमशेदपुर में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-elephants-had-a-lot-of-fun-in-the-subarnarekha-river-at-taraspur-ghat/">गुड़ाबांदा

: तारासपुर घाट पर स्वर्णरेखा नदी में हाथियों ने की खूब मस्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही