Search

 
 
 

जमशेदपुर : विद्युत शुल्क वृद्धि की तर्ज पर होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर हो पहले जन सुनवाई- सिंहभूम चैंबर

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने जिला प्रशासन द्वारा सैरात बाजार भाड़ा वृद्धि स्थगन के आदेश का स्वागत करते हुए कहा है कि इसी तर्ज पर अब होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर भी पुनर्विचार कर इसे वापस लेना चहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर टैक्स वृद्धि के पहले सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना जरूरी होना चाहिए. जिस वर्ग के ऊपर टैक्स का बोझ डाला जा रहा है उस वर्ग को विश्वास में लेकर ही टैक्स वृद्धि की जानी चहिए. ताकि प्रभावित वर्ग को भी वृद्धि तार्किक ओर व्यवहारिक लगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-raid-on-dimna-road-and-old-purulia-road-in-mango-fined-%e2%82%b9-5000/">जमशेदपुर:

मानगो में डिमना रोड व ओल्ड पुरुलिया रोड पर छापामारी, वसूला ₹5000 का जुर्माना

शुल्क वृद्धि से पहले हो जन सुनवाई

सिंहभूम चैंबर के पदाधिकारी अनिल मोदी ने कहा कि जिस प्रकार बिजली की दरों में शुल्क वृद्धि के पहले जनसुनवाई होती है. वैसी ही प्रक्रिया अन्य सेवाओं की शुल्क वृद्धि में अपनाई जानी चाहिए. जिससे यह ज्यादा प्रासंगिक और पारदर्शी हो. उन्होनें कहा कि सरकार ने एकतरफा फैसला लेते हुए होल्डिंग शुल्क को सर्किल रेट से जोड़ दिया है. जिसके कारण होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा वृद्धि हो गई है. सर्किल रेट ऊंचा होने के कारण होल्डिंग टैक्स में 3 गुना से लेकर 10 गुना तक की वृद्धि हो गई है. जबकि सर्किल रेट ओर होल्डिंग टैक्स का पैमाना अलग अलग है. इसलिए इन दोनों को तुलनात्मक जोड़ना अव्यवहारिक है.इसलिए इस टैक्स वृद्धि का राज्य के हर कोने में विरोध हो रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-representatives-of-sairat-bazar-welcomed-mla-saryu-rai/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार के व्यापारी प्रतिनिधियों ने विधायक सरयू राय का किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही