Search

जमशेदपुर : जयंती सरोवर में ऑक्सीजन के अभाव में मछलियों की मौत

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जुबली पार्क स्थित जयंती सरोवर में अचानक शुक्रवार की सुबह हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी मछली मरी पाई गई. मछलियों को बाहर निकालने का कार्य टाटा स्टील द्वारा किया जा रहा है. विशेषज्ञ का कहना है कि ऑक्सीजन के अभाव में मछलियां मर गई हैं. गुरुवार को हुई हल्की बारिश जिसको एसिड रैन कहा जाता है, जिसके कारण अचानक वातावरण के तापमान में बदलाव के कारण ऐसा हुआ है. लेकिन वास्तविक कारण तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-inauguration-of-saranda-baihatu-road-postponed/">मनोहरपुर

: सारंडा बाईहातु सड़क का उद्घाटन टला
सुबह में कुछ लोगों द्वारा तालाब से मरी हुई मछलियों को लेकर जाते हुए भी देखा गया. वहीं सफाई कर्मचारी प्रेम सिंह सरदार का कहना है कि अभी तालाब की सफाई की जा रही है. आज सुबह अचानक एक साथ इतनी सारी मछली मर गई. इन्हें तालाब से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर फेंका जा रहा है. जहां कोई जानवर अथवा आदमी इन मछली तक नहीं पहुंच पाए. इन मछलियों को खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp