Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोंथालिया के हिमाद्री स्टील प्राइवेट लिमिटेड में हुई डकैती में पश्चिम बंगाल से पांच गिरफ्तार, सामान बरामद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : चाकुलिया के सतकटिया गांव में हिमाद्री स्टील प्राइवेट लिमिटेड में तीन सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर 25 जनवरी को हुई 28 लाख की डकैती के मामले में पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी करके 5 डकैतों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से कुछ सामान भी बरामद किए हैं. घटना का खुलासा पुलिस घाटशिला में प्रेसवार्ता करके करेगी. घटना के बाद व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल 26 जनवरी को सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट से मिला था और घटना की जानकारी दी थी. ग्रामीण एसपी नाथू सिंह मीणा कंपनी परिसर का जायजा लेने गये थे और सिक्योरिटी गार्ड के साथ पूछताछ भी की थी. ग्रामीण एसपी ने बताया कि घटना में पांच डकैतों की गिरफ्तारी की गयी है और कुछ सामानों को भी बरामद कर लिया गया है. बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें:चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-abduction-of-a-minor-girl-with-the-intention-of-marriage-bjp-met-the-station-in-charge-for-action/">चाकुलिया:

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, कार्रवाई के लिये थाना प्रभारी से मिले भाजपाई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/gtsgts-300x200.jpeg"

alt="" width="300" height="200" />

ये हुए गिरफ्तार

दुर्गापुर पश्चिम बर्दवान माया बाजार फीस मार्केट का चिन्मॉय धीवर, माया बाजार का राजकुमार चौधरी, माया बस्ती काली मंदिर का मंजीत कुमार राम, अमराय रोड का रहने वाला अरूण कुमार, राय और दुर्गापुर ओल्ड कोर्ट के पास का रहने वाला जसीम अहमद शामिल है. सभी के पास से पुलसि ने 188 किलोग्राम तांबा और 6 मोबाइल बरामद किया है.

इनकी बनी थी टीम

घाटशिला के एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, धालभूमगढ़ के अंचल निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, चाकुलिया थाना प्रभारी वरूण कुमार यादव, धालभूमगढ़ के थाना प्रभारी अविनाश कुमार, मऊ भंडार ओपी प्रभारी सोनु कुमार, एमजीएम थाना के एसआइ संजीव कुमार झा, एसआई जयकांत कुमार राय, तकनीकी शाखा के संतोष कुमार, रविंद्र कुमार, हवलदार रंजन कुमार, आरक्षी रविंद्र सिंह सरदार, चालक हरिनंदन कुमार यादव, आरक्षी पंचानंद महतो, राजकिशोर कुमार यादव शामिल थे.

30-35 डकैतों ने दिया था घटना को अंजाम

यह कंपनी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया की है. घटना को अंजाम देने के लिए 30 से 35 डकैत कंपनी परिसर में घुसे थे. इस दौरान कंपनी में लगाये गये करीब 28 लाख रुपये मूल्य के कॉपर लेकर चलते बने. घटना की भनक दूसरे दिन 26 दिसंबर की सुबह तब लगी जब महेश सोंथालिया के भाई कंपनी परिसर में घुसे. इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड को कमरे से बाहर निकाला और मामला चाकुलिया थाने में तक लेकर गये थे.

सीढ़ी लागकर डकैतों ने लगायी थी कंपनी में छलांग

आधी रात बाद घटना को अंजाम देने के लिए डकैतों ने पहले लंबी सीढ़ी का सहारा लिया था. उसके बाद कंपनी परिसर में घुस गये. कंपनी में घुसते ही तीन सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना लिया. मोबाइल छिनकर फेंक दिया और एक कमरे में सभी को ले जाकर बंद कर दिया. इसके बाद कंपनी के भीतर जहां कहीं पर भी इलेक्ट्रिकल कॉपर लगे हुए थे उसको आसानी से खोला और करीब 4 टन कॉपर लेकर चलते बने. डकैत कंपनी परिसर में करीब 3 घंटे तक मौजूद थे. इसका मूल्य 28 लाख रुपये से भी ज्यादा है. इसे भी पढ़ें:निरसा">https://lagatar.in/nirsa-the-robbers-cut-the-cable-of-chapapur-colliery-power-house/">निरसा

: चापापुर कोलियरी बिजली घर का केबल काट ले गए लुटेरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही