Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
  • जिला पुलिस ने चोरी के 19 वाहन भी किए बरामद
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के साकची पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया किया है वहीं 19 चोरी के वाहन को भी भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सरगना बर्मामाइंस राजीव भगत उर्फ आड़ू , राजन दास, टेल्को महानंद बस्ती निवासी रोनित दीप उर्फ पोलियो, विशाल दास और शंभू पासवान शामिल है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मास्टर चाबी भी बरामद की है जिसे चोरी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-leaders-and-officials-from-jamshedpur-will-go-to-garhwa-to-participate-in-bharat-jodo-nyaya-yatra-anand-bihari-dubey/">जमशेदपुर

: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को जमशेदपुर से कांग्रेस नेता व पदाधिकारी जायेंगे गढ़वा : आनंद बिहारी दुबे
जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि बीते दिनों साकची से एक स्कूटी की चोरी कर ली गई थी जिसे गाड़ाबासा के पास से बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से राजीव को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य लोगों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में जानकारी मिली कि बाइक चोरी करने के बाद सभी विशाल, रोनित और शंभू के पास तीन से पांच हजार में गिरवी रख देते थे. इसी बीच विशाल, रोनित और शंभू चोरी के वाहन को ज्यादा दामों में बेचकर रुपए को आपस में बांट लेते थे. अब तक 30 से 40 बाइक को बेच दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही