Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा से मोबाइल छिनतई गिरोह के पांच गिरफ्तार

 
Jamshedpur : सिदगोड़ा पुलिस ने मोबाइल छिनतई करने के मामले में गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. इसमें से एक नाबालिग भी शामिल है. सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती की रहने वाली रेणु शर्मा की थैला की छिनतई 17 अगस्त को हो गयी थी. थैला में एक मोबाइल और नकद 1000 रुपये थे. इस मामले की जांच के क्रम में ही पुलिस को सफलता हाथ लगी और पांच को धर-दबोचा गया. यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता में दी. प्रेसवार्ता में सिटी एसपी के विजय शंकर भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-arrested-with-54-pudiya-brown-sugar-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में 54 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

इन्हें किया गया है गिरफ्तार

मामले में मुसाबनी सिलदाडेरा का मो. शैफ उर्फ शैफ, बिरसानगर जोन नंबर 6 का रहने वाला अर्जन निषाद उर्फ छोटू, बिरसानगर जोन नंबर 3 का रहने वाला राहुल मुखी उर्फ छोटू और बिरसानगर जोन नंबर एक का रहने वाला राज कर्मकार उर्फ बाबु को गिरफ्तार किया गया है.

आसनबनी में बेची थी मोबाइल

जांच में पुलिस को पता चला कि छिनतई की मोबाइल को आसनबनी के राज मोबाइल दुकान में बेचने का काम किया गया था. इसके बाद पुलिस ने दुकान में छापेमारी कर लूट की मोबाइल को बरामद कर लिया. साथ ही मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी का कहना है कि पांच लोगों की गिरफ्तारी से सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, साकची, मानगो समेत अन्य थाने से हुई मोबाइल चोरी का उद्भेदन हो सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सिदगोड़ा थाने में जाकर अपनी मोबाइल की पहचान कर सकते हैं. इससे पुलिस को आगे की कार्रवाई करने में आसानी होगी. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी रंजीत कुमार के साथ पूरी टीम शामिल थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uday-choudhary-was-murdered-in-a-rivalry-arising-out-of-brown-sugar-business-ssp/">जमशेदपुर

: ब्राउन शुगर कारोबार से उत्पन्न रंजिश में हुई थी उदय चौधरी की हत्या : एसएसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही