Search

 
 
 

Jamshedpur : चोरी की सात बाइक के साथ पांच गिरफ्तार

 
  • सोपोडेरा मैदान में चलाते वक्त परसुडीह पुलिस ने पकड़ा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : परसुडीह थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की. गिरफ्तार युवकों ने चोरी की बात स्वीकार की. सभी को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र का रहने वाला सद्दाम हुसैन, मो. रहमत, तस्लीम और दो नाबालिग हैं. थाना प्रभारी मो. फैज ने बताया कि सभी मोटरसाइकिल चुराने के बाद पांच से सात हजार रुपये में ग्रामीण क्षेत्र में बेच देते थे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-due-to-bharat-bandh-foundation-stone-for-construction-of-road-from-phuldungri-to-jhantjharna-was-not-laid/">Ghatshila

: भारत बंद के कारण फुलडूंगरी से झांटझरना तक की सड़क निर्माण का नहीं हुआ शिलान्यास
उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोपोडेरा गांधी मैदान में दो युवक चोरी की बाइक के साथ घूम रहे हैं. एक पुलिस टीम गठित की गई. टीम गांधी मैदान पहुंची जहां बिना नंबर की बाइक के साथ दो युवकों को देखा गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे. दोनों को खदेड़कर पकड़ा गया. इसके बाद गिरोह के बाकी तीन सदस्यों को उनकी निशानदेही पर गिरफ्तार किया गया. तीनों के पास से बिना नंबर प्लेट की तीन मोरसाइकिल बरामद की गई. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-be-tribal-society-youth-mahasabha-supported-the-bandh/">Chaibasa

: आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने किया बंद का समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही