Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो फायरिंग मामले में हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटु कृष्ण रोड में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास तिवारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में विकास का साथी प्रिंस सिंह, जुगसलाई निवासी संजर अहमद उर्फ आरजू, सागर प्रसाद और अंकित कुमार ठाकुर उर्फ गोलू शामिल है जबकि विकास का भाई शुभम और अतुल समेत दो अन्य अब तक फरार है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक हॉकी स्टिक और घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-gave-reward-to-ashok-chavan-will-go-to-rajya-sabha-jp-nadda-ashwini-vaishnav-also-got-ticket/">भाजपा

ने अशोक चव्हाण को दिया इनाम, जायेंगे राज्यसभा, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव को भी मिला टिकट

शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे सभी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/JSR-AROPI-Paidal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 12 फरवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली की दाई गुटु में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग की गई है. पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने आरोपियों को एनएच से उस वक्त गिरफ्तार किया जब सभी शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे. पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए मारपीट की बात स्वीकार की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ananya-mittal-took-charge-as-east-singhbhum-deputy-commissioner/">जमशेदपुर

: अनन्य मित्तल ने संभाला पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त का पदभार

बच्चों के विवाद के बाद की फायरिंग

एसएसपी ने बताया कि घटना में घायल अनिल और शंकर के बच्चों के बीच 10 फरवरी को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर विकास तिवारी ने क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने को लेकर अनिल और शंकर के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. विकास तिवारी पर कुल 20 आपराधिक मामले दर्ज है. वह छोटू पंडित हत्याकांड में सजायाफ्ता भी है और फिलहाल अपील बेल पर बाहर है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-sub-inspector-arrested-by-acb-for-taking-bribe-of-rs-15-thousand/">रामगढ़

: एसीबी ने सब इंस्पेक्टर को 15 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया- गाड़ी खराब हुई तो, न्यायालय पैदल ले गए

इधर, पुलिस ने आरोपियों को न्यायलय में प्रस्तुत करने के पहले सड़कों पर पैदल चलाया. सभी के हाथों में हथकड़ी बांधकर पुलिस ने एमजीएम अस्पताल से लेकर जमशेदपुर न्यायलय तक आरोपियों को पैदल चलाया. हालांकि, पुलिस का कहना था कि उनकी गाड़ी खराब हो गई थी जिस कारण सभी को पैदल ही न्यायलय के जाया गया. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-sub-inspector-arrested-by-acb-for-taking-bribe-of-rs-15-thousand/">रामगढ़

: एसीबी ने सब इंस्पेक्टर को 15 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

गुड़ाबांदा : थाना प्रभारी ने छात्राओं के बीच फुटबॉल का किया वितरण

Gudabanda (Sanat Kumar Pani) : गुड़ाबांदा थाना प्रभारी परवेज आलम के नेतृत्व में बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ज्वालकाटा स्थित बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं के बीच फुटबॉल किट और नेट का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : महुआ">https://lagatar.in/mahua-moitra-said-now-bjp-would-like-me-to-join-its-party/">महुआ

मोइत्रा ने कहा, भाजपा अब मुझे भी अपनी पार्टी जॉइन कराना चाहेगी…
थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से आप भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य बनाएं और उसे पूरा करने के लिए संकल्प के साथ पूरी लगन से पढ़ाई करें. मौके पर स्कूली छात्राएं व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही