Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शुक्रवार को बिष्टुपुर में मिले पांच कोरोना संक्रमित, छह ठीक हुए

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है. शुक्रवार को शहर में छह मरीज मिले. इसमें बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पांच और कदमा का एक व्यक्ति शामिल है. उक्त सभी लोग 4764 सैंपल की जांच में पॉजिटिव पाए गए. शुक्रवार को जिले के अलग-अलग सेंटरों से कुल 5633 सैंपल कलेक्ट किए गए. इसमें रैपिड एंटिजेन टेस्ट के 2871, ट्रूनेट के 253 और आरटीपीसीआर के 2509 सैंपल शामिल हैं. जिले में अब एक्टिव मरीज 29 बचे हुए हैं, जो जुगसलाई स्वास्थ्य क्षेत्र के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-market-sensex-opened-with-a-loss-of-246-points-titans-shares-fell-3-point-54-percent/">शेयर

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 246 अंक टूटकर खुला, टाइटन के शेयर 3.54 फीसदी लुढ़के
दूसरी ओर शनिवार को जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में टीकाकरण बंद रहेगा. हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के 12 केन्द्रों पर लोग टीका लगवा सकते हैं. वैक्सीनेशन कोषांग के वरीय प्रभारी सह एसडीओ संदीप कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शहरी क्षेत्र के सभी और ग्रामीण क्षेत्र के 12 केन्द्रों को छोड़कर सभी केन्द्र बंद रहेंगे. रविवार से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र पूर्व की भांति संचालित किए जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही