Search

 
 
 

जमशेदपुर : लूट की योजना बना रहे पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. मानगो पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में बागबेड़ा कॉलोनी निवासी अमन पाठक, बागबेड़ा रामनगर निवासी अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादू, मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी विशाल कुमार उर्फ राहुल कुमार तिवारी उर्फ छेछे, अनुराग जयसवाल उर्फ बूढ़ा और रॉनित सिंह उर्फ रॉनी शामिल है. अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली, दो खोखा, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-logo-unveiled-on-the-20th-anniversary-of-tsuisl/">जमशेदपुर

: टीएसयूआइएसएल की 20वीं वर्षगांठ पर लोगो का हुआ अनावरण

सभी आरोपियों का है अपराधिक रिकॉर्ड

जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मानगो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीचर्स कॉलोनी मैदान में कुछ अपराधी जमा हुए है जो किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे है. सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपियों को धर दबोचा. तलाशी लेने पर अमन पाठक के पास से एक देशी पिस्टल और एक लोडेड मैग्जीन, अंकित के पास से एक देशी कट्टा और एक गोली, विशाल के पास से एक देशी कट्टा और अनुराग के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया. एसएसपी ने बताया कि पकड़ाए सभी अपराधियों का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है. अमन पाठक ने बुधवार देर रात ही बागबेड़ा में गोली चलाई थी. बागबेड़ा पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही