Search

 
 
 

जमशेदपुर : विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल में पांच दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स एंड एप्लीकेशन फॉर एकेडमिक डेवलपमेंट प्रशिक्षण आरंभ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को `आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स एंड एप्लीकेशन फॉर एकेडमिक डेवलपमेंट` विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. एआई लैब कोलकाता से आए विशेषज्ञ डॉ सरोज एवम इंजीनियर शिव दास पांच दिवसीय सत्र लेंगे. इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत एडमिनिस्ट्रेटर सौम्य दीप ने किया. स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ निधि श्रीवास्तव ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवम बुके भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन स्नेहा रायचौधरी ने किया. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-education-plays-the-most-important-role-in-shaping-the-future-rishabh-garg/">XLRI

: भविष्य को आकार देने में शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका : ऋषभ गर्ग
इस कार्यक्रम में जेनिथ ऑर्डर के चैतन्य ध्रुव और एसडीएमवीआईएस से आईं प्रिंसिपल दिव्या तन्ना और शिक्षिका बलजीत कौर भी भाग ले रहे हैं. स्कूल के सभी शिक्षक एवम नॉन टीचिंग स्टाफ इस ट्रेनिंग को ले कर काफी उत्साहित हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आधुनिक शिक्षा में अच्छी तरह प्रयोग कर पाएंगे. आज के सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है तथा यह अब तक के प्रयोग किए जाने वाले ट्रेडिशनल प्रोग्रामिंग से कैसे अलग है, इसकी विभिन्न माध्यमों द्वारा जानकारी दी गई. एनईपी के तहत शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की ओर से किया गया यह एक महत्वपूर्ण पहल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही