Search

 
 
 

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय आउटबाउंड लर्निंग प्रोग्राम आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए पांच दिवसीय आउटबाउंड लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. यह आउटीबाउंड लर्निंग प्रोग्राम छात्रों के करिकुलम का ही एक हिस्सा है, जिसमें फ्रेशर्स एक दूसरे से परिचित होते हैं. एक दूसरे को जानते हैं. इस आउटीबाउंड लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, गोल सेटिंग, आइस ब्रेकिंग सेशंस समेत कई एक्टिविटी के साथ की शुरुआत की गई. ज्यादा छात्र होने के कारण उन्हें संकायों में विभाजित कर इस आउटबाउंड प्रोग्राम का आयोजn किया जा रहा है.यह प्रोग्राम साकची स्थित एक होटल में आयोजित किया. इस आयोजन में इंडस्ट्री के लीडर, जो कि नेशनल और इंटरनेशनल फिगर हैं, वे बाहर से आ चुके हैं और छात्रों को टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज, गोल सेटिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, सॉफ्ट स्किल्स एवं अन्य स्किल्स को डेवलप करने के लिए प्रेरित करेंगे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/cleanliness-fortnight-will-be-celebrated-in-all-the-schools-of-jharkhand/">झारखंड

के सभी स्कूलों में मनाया जायेगा स्वच्छता पखवाड़ा
इमेज कॉल समथिंग कोलकाता की डॉ रीमा दे, मुंबई स्थित ट्रेनिंग सिस्टम अल्टस की अमरीन लूथरा, आईआईएम रायपुर की प्रो डॉ सुनीता साबूर्ति एवं आईआईएम रांची के डॉ गौरव मनोहर छात्रों को पांच दिन तक ट्रेंड करेंगे. अब तक कल 750 छात्रों ने रजिस्टर कर लिया है एवं यह आउटीबाउंड लर्निंग प्रोग्राम आज से शुरू किया गया. कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर डॉ अमित ने बताया कि अरका जैन यूनिवर्सिटी छात्रों में इन्वेस्ट करती है, इसलिए हम चाहते हैं कि छात्र टीम बिल्डिंग के माध्यम से एक दूसरे को अच्छी तरह जान लें. पर्सनालिटी एवं सॉफ्ट स्किल पर काम करके छात्रों को अंतिम रूप से पढ़ाई शुरू कराई जाएगी. इस दौरान छात्रों के लिए शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था थी एवं उनके नाश्ते, लंच एंड डिनर का भी इंतजाम होटल में ही किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही