Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सरकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 28 जनवरी से

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आगामी 28 जनवरी से सभी प्रखंडों में होने जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार और पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संयुक्त प्रयास से उक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी आलोक चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 28 जनवरी से 01 फरवरी 2023 तक जिले के सभी प्रखंडों को सम्मिलित करते हुए एक साथ 51 विद्यालयों में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसके माध्यम से जिले के कुल 1275 सरकारी शिक्षक शिक्षिकाओं को योग में प्रशिक्षित किया जाएगा जो अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को प्रशिक्षण देंगे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gurmukh-singh-mukhes-trouble-increased-the-court-rejected-the-revision-case/">जमशेदपुर

: गुरमुख सिंह मुखे की परेशानी बढ़ी, रिविजन मामले को कोर्ट ने किया खारिज

पूर्वी सिंहभूम जिले मे योग दिवस की तैयारी शुरू

पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड का पहला ऐसा जिला है जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है. इसके लिए बड़ी संख्या में सरकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को योग में प्रशिक्षित किया जा रहा है. मौके पर पतंजलि भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, जिला योग विस्तारक निरंजन सिंह, तापस भकत, ज्योति भकत, मनोज कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-principal-hoisted-the-flag-in-co-operative-college/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कालेज में प्राचार्य ने किया झंडोतोलन
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही