Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: धोखाधड़ी में चोलामंडलम के पांच कर्मचारियों को कोर्ट से मिली जमानत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जालसाजी पूर्वक अमानत में ख्यानत करने और घर पर आकर मारपीट करने के मामले में चोलामंडलम के पांच कर्मचारियों को सोमवार को प्रिंसपल जिला व सेशन जज की अदालत से जमानत मिल गयी है. घटना के संबंध में बर्मामाइंस टाटा फाउंड्री शिव मंदिर के पास रहने वाले जितेंद्र कुमार दुबे ने 2 मार्च 2022 को बर्मामाइंस थाने में मामला दर्ज कराया था. मामले में कहा गया था कि जितेंद्र ने दो गाड़ी चोलामंडलम से फाइनांस करायी थी. गाड़ी का इंश्योरेंस भी चोलामंडलम से ही कराया गया था. उनकी गाड़ी जब दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, तब उन्हें चोलामंडलम की ओर से क्षतिपूर्ति नहीं दी गयी. इस बीच उन्हें आरोपियों की ओर से केस उठाने की धमकी दी जाने लगी थी. मामला स्थायी लोग अदालत में पहुंचा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-recovered-in-unconscious-condition-dies-in-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: बेहोशी की हालत में बरामद युवक की एमजीएम अस्पताल में मौत

इन्हें मिली है जमानत

चोलामंडलम के बिजनेश मैनेजर रंजीत प्रसाद, एरिया सेल्स मैनेजर वीनीत सिन्हा, रिजनल बिजनेश हेड धर्मेंद्र कुमार, चोलामंडलम के इंडीपेंडेंट डायरेक्टर रमेश रंजन और आलोक कुमार भरत को बनाया गया था. मामले में अधिवक्ता अमित कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-car-collided-with-tempo-in-marine-drive-three-injured/">जमशेदपुर:

मरीन ड्राइव में कार ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही