Search

 
 
 

जमशेदपुर : लूट की योजना बनाते हेते गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी पुलिस ने दो मुहानी में अप्रिय घटना की योजना बना रहे हेते गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सोनू सिंह उर्फ सियाल, सुमित गोराई उर्फ विक्की, संतोष स्वामी उर्फ खट्टा, रुपेश महतो और आकाश दीप उर्फ पगला शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो तलवार और पांच मोबाइल बरामद किया है. इस मामले में गिरफ्तार सुमित गोराई 15 जुलाई की रात सुमित यादव पर फायरिंग का आरोपी भी रह चुका है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-dav-school-congratulates-guava-cells-cgm-bk-giri-on-becoming-ed/">नोवामुंडी

: गुवा सेल के सीजीएम बीके गिरी के ईडी बनने पर डीएवी स्कूल ने दी बधाई

हथियार के साथ एकत्र हुए थे अपराधी

जानकारी देते हुए प्रभारी डीएसपी हेडक्वार्टर 2 अनिमेष गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों सुमित यादव पर फायरिंग की गई थी. इसी बीच सूचना मिली थी कि दो मुहानी में कुछ आपराधिक तत्व लूट की योजना बना रहे थे. पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में जानकारी मिली कि सभी लूट की घटना को अंजाम देने की की फिराक में थे और इसी की योजना बना रहे थे. फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही