Search

जमशेदपुर : रंगदारी और चोरी के आरोप में एक नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : सोनारी में रंगदारी और सीतारामडेरा में चोरी के मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. सोनारी पुलिस ने जनवरी 2023 में रंगदारी मांगने के आरोपी गौरांगो दास और सूरज मछुआ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इधर, सीतारामडेरा पुलिस ने भालूबासा विवेकानंद फ्लैट में घुसकर लोहा और वाटर मीटर की चोरी करने के आरोपी सागर मुखी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है. इसके अलावा सीतारामडेरा पुलिस ने बस स्टैंड के पास खड़े एक ट्रेलर से तीरपाल की चोरी करने के मामले में छोटाचांद भुईंया और एक नाबालिग को पकड़ा है. पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया जबकि अन्य को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-jailed-for-killing-sister-in-law/">जमशेदपुर

: भाभी की हत्या के मामले में देवर को जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp