Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिले में पांच इंस्पेक्टरों को मिली पोस्टिंग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) :पूर्वी सिंहभूम जिले के पांच इंस्पेक्टरों को पोस्टिंग दी गई है. इसको लेकर एसएसपी किशोर कौशल ने सर्कुलर जारी कर दिया है. सर्कुलर के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के थाना प्रभारी राजन कुमार को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि बंधन भगत को मानगो यातायात का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा विनय प्रसाद मंडल को गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : विपक्ष">https://lagatar.in/opposition-has-no-alternative-to-modi-hence-doing-politics-on-electoral-bond-issue-bjp/">विपक्ष

के पास मोदी का विकल्प नहीं, इसलिए Electoral Bond मुद्दे पर राजनीति कर रहा : भाजपा का आरोप
उन्हें टेल्को अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. श्रीनिवास कुमार साइबर थाना प्रभारी के साथ-साथ बिष्टुपुर यातायात के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. कौशलेंद्र कुमार सिंह को पटमदा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है. घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे को घाटशिला अंचल निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसे भी पढ़ें : जडेजा">https://lagatar.in/india-strengthened-due-to-centuries-of-jadeja-and-rohit-these-records-were-made/">जडेजा

और रोहित के शतक से भारत मजबूत, बने ये रिकॉर्ड

घाटशिला : चैतन्य महाप्रभु की जयंती पर स्वास्थ्य जांच शिविर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-Chaitany.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : चैतन्य महाप्रभु की जयंती के अवसर पर 18 फरवरी को लिली फाऊंडेशन कोलकाता एवं संस्कृति सांसद दाहीगोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इस संबंध में गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर संस्कृति संसद के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने बताया कि चैतन्य महाप्रभु झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किए थे. 18 फरवरी को उनकी जयंती धूमधाम से मनाए जाने को लेकर क्लब भवन परिसर दाहीगोड़ा में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जडेजा">https://lagatar.in/india-strengthened-due-to-centuries-of-jadeja-and-rohit-these-records-were-made/">जडेजा

और रोहित के शतक से भारत मजबूत, बने ये रिकॉर्ड
स्वास्थ्य जांच शिविर में सामान्य चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीज का जांच किया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर का अधिक से अधिक लोग लाभ लेकर सफल बनाएं. प्रेस वार्ता में क्लब के उपाध्यक्ष तपन महतो साधु चरण पाल, महासचिव संदीप राय चौधरी तथा लिली फाउंडेशन के बापिन चौधरी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चुनावी">https://lagatar.in/ban-on-converting-black-money-into-white-through-electoral-bonds-supriyo-bhattacharya/">चुनावी

बॉन्ड के जरिए काले धन को सफेद करने के काम पर लगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

सड़क सुरक्षा माह के तहत मानगो चौक पर बांटे हेलमेट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Jsr-Helmet.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर में सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड और सुपर सॉनिक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है. इसको लेकर गुरुवार को मानगो चौक पर बिना हेलमेट दो दोपहिया वाहन चलाने वालों के बीच हेलमेट का वितरण किया गया वहीं लोगों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई. इस दौरान मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत ने बताया कि आज यातायात नियम तोड़ने वालों को रोककर उन्हे जागरूक किया गया है. लोगों को बताया गया कि दोपहिया वाहनों में हेलमेट का प्रयोग करे और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करे ताकि दुर्घटना होने पर लोगों की जान बच सके. सभी अपने जीवन को सुरक्षित रखे और अपने जीवन को भी सुरक्षित बनाए, इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-maruti-suzuki-conducted-campus-drive-in-idtr/">आदित्यपुर

: आईडीटीआर में मारूति सुजुकी ने चलाया कैंपस ड्राईव
मौके पर सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड के सीनियर सेफ्टी मैनेजर विकास नारायण ने बताया कि यह सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलाया जा रहा है. इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है वहीं सभी के बीच हेलमेट का भी वितरण किया जा रहा है ताकि लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक हो सके. मौके पर सीजे डार्सल लॉजिस्टिक लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर सेफ्टी संदीप सिंह, दीपक तिवारी, सौरव सिंह, सुपर सॉनिक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कपिल अग्रवाल, बीके तिवारी और हरी साहू समेत मानगो यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही