Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में घर में घुसकर पांच मोबाइल व 15 हजार की चोरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो थाना क्षेत्र के एलआइसी कॉलोनी टू पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले विकास कुमार के घर से अलग-अलग लोगों से पांच मोबाइल फोन और नकद 15 हजार रुपये की चोरी हो गयी. घटना के बाद सभी लोग मानगो थाने पर पहुंचे और संयुक्त रूप से थाने में लिखित शिकायत की. जिनकी मोबाइल की चोरी हुई है वे कामकाजी लोग हैं. घटना के बाद से वे खासा परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-16-thousand-looted-in-the-name-of-giving-emi/">जमशेदपुर

: इएमआइ देने के नाम पर लूट लिये 16 हजार

सुबह 2 बजे से 4 बजे के बीच की है घटना

घटना के बारे में विकास कुमार का कहना है कि घटना 29 अगस्त की सुबह 2 बजे से लेकर 4 बजे के बीच की है. जब उनकी सुबह 4 बजे आंख खुली तब अपनी मोबाइल फोन और नकद 10 हजार रुपये गायब पाया. इसके अलावा उनके चार दोस्तों की भी मोबाइल व नकदी की चोरी हो गयी.

खिड़की के रास्ते घुसे थे चोर

चोरों के बारे में विकास कुमार ने बताया कि वे लोग एक ही मकान में किराये पर रहते हैं. मकान के पीछे एक छोटा सा खिड़की लगा है, जिसपर रॉड नहीं लगा हुआ है. उन्हें लग रहा है कि चोर उसी रास्ते घुसे और फिर उसी रास्ते ही बाहर निकल गये. चोर के हाथ में कुछ सामान भी दिख रहा था.

इनकी भी हुई है मोबाइल चोरी

बहरागोड़ा गुहियापाल के रहने वाले बलराम बेरा की एक मोबाइल के अलावा नकद 5000 रुपये, सरायकेला-खरसावां जिले के चौका निवासी युधिष्ठिर कुमार की मोबाइल, गालूडीह खड़िया बस्ती के रहने वाले राजदेव सिंह की मोबाइल, हजारीबाग विष्णुगढ़ के रहने वाले दामोदर कुमार महतो की एक मोबाइल फोन की चोरी हुई है.

सिर पर गमछा बांधे दिखा चोर

भुक्तभोगी का कहना है कि घटना के बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला गया. इस दौरान एक चोर को सिर पर गमछा बांधे हुये देखा गया. चेहरा से वह पहचान में नहीं आ रहा था. सीसीटीवी फुटेज को भुक्तभोगी की ओर से पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-municipality-is-also-taking-seriously-the-information-posted-on-facebook/">जमशेदपुर

: फेसबुक पर पोस्ट सूचना को भी गंभीरता से ले रही जुगसलाई नगरपालिका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही