Search

 
 
 

जमशेदपुर : भूमि अधिग्रहण के पेंच में फंसी पूर्वी सिंहभूम की पांच सड़कें

 
Mujtaba Haidar Rizvi Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच निर्माणाधीन सड़कें भूमि अधिग्रहण के पेंच में फंस गई हैं. इन सड़कों के लिए जमीन का अधिग्रहण तो हो गया है, लेकिन अब तक जिला प्रशासन रैयतों को मुआवजा नहीं बांट पाया है. इसके चलते इन सड़कों का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है. पथ निर्माण विभाग की तरफ से कई बार जिला भू अर्जन विभाग को पत्र लिख कर मुआवजा वितरण का काम जल्द पूरा करने को कहा है, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं बांटा जा सका है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-pit-left-by-laying-pipeline-in-gamharia-deputy-mayor-did-the-leveling/">आदित्यपुर

: गम्हरिया में पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दिया गया गड्ढा, उप मेयर ने कराया समतलीकरण

कार्यपालक अभियंता के नहीं होने से दिक्कत

जिले में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता का पद एक मई से खाली है. पूर्व कार्यपालक अभियंता रामविलास साहू के 30 अप्रैल को रिटायर होने के बाद इस पद पर अब तक किसी की तैनाती नहीं हुई है. इसके चलते जिले में सड़क निर्माण ठप हो गया है. कई काम अटके पड़े हैं. विभाग के कर्मचारियों का वेतन भी नहीं निकल पाया है.

इन सड़कों का ठप है निर्माण

1. गुड़ा पिकेट से धालभूमगढ़ एनएच 33 तक 25 किलोमीटर तक सड़क निर्माण. 2. पिताजुड़ी से गुड़ाबांधा तक लगभग 17 किलोमीटर तक सड़क निर्माण. 3. पोटका में कोवाली से लायलम घाटी तक लगभग छह किलोमीटर तक सड़क निर्माण. 4. बहरागोड़ा में बांसदा से पथरा तक लगभग 12 किलोमीटर तक सड़क निर्माण. 5. कोवाली से डुमरिया तक 32 किलोमीटर तक सड़क निर्माण. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही