Search

 
 
 

जमशेदपुर : पांच हजार दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं, देना होगा 5000 रुपए जुर्माना

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो में अभी भी 5000 दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है. गुरुवार को मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदा​धिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर नगर प्रबंधक निशांत कुमार ने मानगो में कई दुकानों का निरीक्षण कर ट्रेड लाइसेंस की जांच की. जिन दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं थे, उन्हें ट्रेड लाइसेंस लेने की हिदायत दी गई है. जल्द ही अ​भियान चला कर उन दुकानदारों पर जुर्माना किया जाएगा. जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं हैं, उनसे 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा. ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए मानगो को तीन जोन में बांट कर अ​भियान चलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-congratulates-draupadi-murmu-on-being-elected-the-15th-president-of-india/">जमशेदपुर

: भारत के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर रघुवर ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

मानगो में हैं 12000 दुकानदार

मानगो में 12000 दुकानदार हैं. इनमें से 7000 दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस लिया है. बाकी दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है. जिन दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस ले लिया है, उनमें से अब तक 800 दुकानदारों ने अपना ट्रेड लाइसेंस इस साल रिन्युअल नहीं कराया है. मानगो नगर निगम के कार्यपालक अ​धिकारी दीपक सहाय ने बताया कि जिन दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है वह इसके लिए मानगो नगर निगम में आवेदन कर दें. आवेदन के साथ आधार कार्ड, हो​ल्डिंग टैक्स, रेंट एग्रीमेंट, बिजली का बिल आदि देकर ट्रेड लाइसेंस ले सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही