Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में प्रमोटेड छात्राओं के परीक्षा शुल्क में पांच गुणा वद्धि, असंतोष

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में एक ही सेमेस्टर की परीक्षा में दोबारा शामिल होने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए परेशानी भरी खबर है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसी छात्राओं के लिए फीस में अप्रत्याशित वृदधि की गयी है. इसे लेकर छात्राएं और अभिभावक काफी परेशान हैं. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रिपीटर छात्राओं को अब एक पेपर के लिए शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अधिकतम तीन पेपर के लिए 1500 रुपये देने होंगे.
इसे भी पढ़ें : DSP">https://lagatar.in/dsp-to-ips-promotion-case-even-after-one-and-a-half-months-the-home-department-did-not-send-the-file-to-upsc-after-removing-the-deficiencies/">DSP

से IPS प्रोन्नति मामला : डेढ़ माह बाद भी गृह विभाग ने कमियों को दूर कर नहीं भेजा यूपीएससी को फाइल
बता दें कि पूर्व में यह शुल्क एक पेपर के लिए 100 रुपये और अधिकतम 300 रुपये था. विश्वविद्यालय की अधिसूचना में कहा गया है कि “यूजी (स्नातक), पीजी (स्नातकोत्तर), वोकेशनल (व्यवसायिक) सभी पूर्व नियमित (प्रमोटेड) छात्राओं के लिए तत्काल प्रभाव से परीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रत्येक पेपर और अधिकतम 1500 रुपये होगा.” फीस में अप्रत्याशित वृद्धि किये जाने से छात्राओं और उनके अभिभावकों की परेशानी बढ़ गयी है. इस विश्वविद्यालय में वैसे परिवारों से आने वाली छात्राएं भी पढ़ती हैं, जिनका गुजारा मेहनत-मजदूरी से होता है. ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय को लेकर छात्राओं में असंतोष है.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही