Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एग्रिको में हिंदू नववर्ष के लिए ध्वजा एवं भूमि का हुआ पूजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  हिंदू जन जागरण मंच के तत्वाधान में शुक्रवार को एग्रिको चौक पर हिंदू नव वर्ष यात्रा के लिए भूमि एवं ध्वज की पूजा की गई. इस अवसर पर काफी संख्या में युवा और महिलाएं उपस्थित थीं. मौके पर अतिथि के रुप में कीड़ा भारती से राजीव कुमार, विश्व हिंदू परिषद से मनीष, हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण से अक्षय कोड़ा और नागेंद्र उपाध्याय उपस्थित थे. इस दौरान शंखनाद एवं जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. ध्वजा पूजा के साथ ही नगर को भगवा झंडों से सजाने का कार्य शुरु किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-higher-education-is-useless-without-culture-swami-keshwacharya/">जमशेदपुर

: संस्कार के बिना उच्च शिक्षा बेकार- स्वामी केशवाचार्य

संस्कृति हमारी धरोहर- मंजू सिंह

मौके पर मौजूद वीरांगना मंजू सिंह ने बताया कि हिंदू नव वर्ष हम प्रत्येक घर तक मनाने के लिए सभी से अनुरोध करते हैं ताकि हमारे बच्चे नव वर्ष के बारे में जाने. राष्ट्र के निर्माण में हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है. उन्होंने शहर की सभी बहनों से निवेदन किया कि वे हिंदू नंव वर्ष शोभा यात्रा का 21 मार्च को हिस्सा बनें. कहा कि हमें अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार पर गर्व है. जानकारी हो कि 21 मार्च को नव वर्ष के पूर्व संध्या पर एग्रिको चौक से नव वर्ष यात्रा निकलेगी जो आम बागान मैदान तक जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-41715-cycles-will-be-distributed-among-class-8th-to-10th-students-demand-will-be-sent-to-headquarters/">जमशेदपुर

: कक्षा 8 वीं से 10 वीं छात्रों के बीच 41715 साइकिल किए जाएंगे वितरित, मुख्यालय भेजा जाएगा डिमांड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही