Search

 
 
 

जमशेदपुर : चित्रगुप्त विकास समिति में झंडोतोलन व मां सरस्वती पूजा आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : चित्रगुप्त विकास समिति भालुबासा में अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास (मनोज) द्वारा ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य सहित महिला शाखा के सदस्य एवं बच्चों ने भाग लिया. ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत गाया गया. मौके पर प्रमोद कुमार दास ने राष्ट्र भक्तों एवं संविधान निर्माताओं के बारे में उनके योगदान को याद किया गया. साथ ही सभी ने अपने संविधान की रक्षा का प्रण लिया. समिति भवन में पहली बार कर्ण गोष्ठी द्वारा विशेषकर महिला शाखा के सदस्यों ने मां शारदे की पूजा अर्चना की. पंडित संजीव झा ने मंत्रोच्चार द्वारा विधि विधान से पूजा संपन्न कराया. पूजा उपरांत महिलाओं द्वारा अबीर गुलाल से होली का आगाज किया गया. सभी ने हर्षित मनोभाव से एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया. इस अवसर पर सामूहिक रूप से फगुआ गीत का भी आयोजन किया गया. इस दौरान महाप्रसाद का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rural-children-proved-their-talent-in-chief-ministers-merit-scholarship-exam-dimpy-tiwari-topped-in-the-district/">जमशेदपुर

: मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में ग्रामीण बच्चों ने साबित की प्रतिभा, जिले में डिंपी तिवारी अव्वल

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव राजेंद्र कुमार कर्ण, कोषाध्यक्ष उदय मोहन लाल, मनोज कुमार दास, केडी रंजन, अरुण कुमार दास, अशोक कुमार चौधरी, मदन मोहन लाल, मनोज कुमार कर्ण, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, सुबोध कुमार, रंजन कुमार दास, मयुर मयंक, अमरेन्द्र कुमार चौधरी, रोहन कुमार, माही, अमित रंजन, आदित्य रंजन, शिवम्, रवि गौतम, स्वयम, जय आदि एवं महिला शाखा से वरीय सदस्या नूतन लाल, सीमा लाल, सितांजली, अंजु दास, नीलम, सरिता देवी, किरण रंजन, नूतन देवी, सोनी कुमारी कर्ण, कल्पना कर्ण, नूतन दास, रूबी कुमारी, पूजा कर्ण, वाणी दास, रिषिका, प्रज्ञा कुमारी आदि उपस्थित थे. महिला शाखा सदस्य सीतांजलि ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही