Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस पार्टी के कार्यालय तिलक पुस्तकालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने ध्वजारोहण किया. मौके पर जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं जिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश आज के ही दिन अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ था. हम सभी को मिलकर एक मजबूत भारत बनाने के लिए आगे आना चाहिए. जिसमें सभी धर्म, संप्रदाय के लोगों को खुशी पूर्वक रहने का माहौल मिले. नौजवानों को रोजगार मिले, लोगों को महंगाई से राहत मिले, सरकार के उपक्रमों को अधिक से अधिक बनाया जाए, भय का माहौल समाप्त हो, एक दूसरे के भलाई में हम सभी अपना योगदान दें. इसी के लिए हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़कर भारत देश को 1947 में आजाद कराया था. संपूर्ण भारत महात्मा गांधी के नीति और सिद्धांत पर ही आगे बढ़ सकता है, आइए हम सब मिलकर शपथ ले कि हर हाल में समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करेंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-a-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-police-engaged-in-investigation/">चक्रधरपुर
: ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
: जलमीनार का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश
: ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कई लोगों को किया सम्मानित
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को "महात्मा गांधी विचार सम्मान" के रूप में अंगवस्त्र प्रदान कर सरदार महेंद्र सिंह, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, जेबा खान, समरेन्द्र घोष, आनन्दमय पात्रा, केके शुक्ला, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, अनन्त लाल, सुबोध सिंह सरदार, रामलाल प्रसाद पासवान, शफा शेख, ब्रजेन्द्र पाण्डेय, अशोक सिंह, सुदर्शन तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय को सम्मानित किया गया. वहीं गांधी टोपी पहनाकर बिजय खान, मनोज झा को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-outrage-among-the-villagers-due-to-not-getting-the-benefit-of-jalminar/">चाईबासा: जलमीनार का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश
Leave a Comment