Search

 
 
 

जमशेदपुर : होली और शब-ए-बारात को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में शब-ए-बारात और होली को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील इलाकों में निकला. फ्लैग मार्च साकची स्थित सीसीआर कार्यालय से निकाला गया. फ्लैग मार्च में रैफ 106वीं बटालियन, डीएसपी और सभी थानेदारों के अलावा पीसीआर वाहन और टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे. साकची और मानगो के क्षेत्रों में सामुदायिक रूप से पैदल पेट्रोलिंग भी की गई. रैफ के जवानों ने साजो-सामान के साथ निकलकर शहर वासियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में रैपिड एक्शन फोर्स हमेशा तैयार है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gm-informed-about-the-electricity-problem-of-mirudih-township/">आदित्यपुर

: मीरुडीह बस्ती की बिजली की समस्या से जीएम को कराया अवगत

त्योहार को लेकर यातायात नियमों में किए गए बदलाव

होली और शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन की ओर से यातायात नियमों में बदलाव भी किए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी की सामना ना करना पड़े. शहर में मंगलवार की शाम पांच बजे से बुधवार रात 8 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. हालांकि इस नियम में बसों को छूट दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही