Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रभारी एमओ की जांच में जुगसलाई की दो पीडीएस दुकानों में मिली खामियां, शो कॉज

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  कार्यपालक दंडाधिकारी सह जुगसलाई क्षेत्र की प्रभारी पणन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने जुगसलाई नगर पर्षद क्षेत्र की दो जन वितरण प्रणाली की दुकानों में गड़बड़ियां पायी. दोनों दुकानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. प्रभारी पणन पदाधिकारी शनिवार को क्षेत्र की पीडीएस दुकानों की जांच कर रही थी. उनके द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों की जांच की गई. जिसमें वीमेन स्कील डेलपमेंट सेंटर (अनुज्ञप्ति संख्या-04/2018) एवं मो. निजाम (अनुज्ञप्ति संख्या-175एच/2-17) में कई तरह की खामियां पायी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ispat-express-canceled-on-second-day/">जमशेदपुर

: इस्पात एक्सप्रेस को दूसरे दिन भी किया गया रद्द

इन बिंदुओं पर मांगा गया जवाब

दुकान में पीएच कार्ड की संख्या अद्यतन नहीं रहना, दुकान में कार्डधारियों की सूची उपलब्ध नहीं होना, सूचना पट्ट में विवरण अस्पष्ट अंकित रहना, जांच के दौरान अनाज का वितरण नहीं पाया गया, दुकान का रंग गुलाबी रंग से नहीं रंगा, लोक शिकायत प्रबंधन प्रणाली का नंबर अंकित नहीं रहना एवं दुकान की साफ सफाई नहीं होना शामिल है. ज्ञात हो जिले की सभी पीडीएस दुकानों में सशक्तिकरण पखवाड़ा का आय़ोजन किया गया है. इस दौरान राशन कार्डधारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाना है. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-another-car-collided-with-a-car-parked-on-the-roadside/">जमशेदपुर

: सड़क किनारे खड़ी कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही